गोड्डा-भागलपुर मेमू में बदहाल सुविधाओं से यात्री परेशान, शौचालय का गेट क्षतिग्रस्त

Updated:
विज्ञापन
फोटो कैप्शन :टूटे शौचालय की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

टूटे शौचालय की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

गोड्डा-भागलपुर मेमू ट्रेन के शौचालय की जर्जर स्थिति से यात्री परेशान हैं। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से तत्काल मरम्मत की मांग की है। जानें पूरी खबर।

विज्ञापन

बौंसी, ( बांका ) . रेलवे लगातार आधुनिक सुविधाओं और यात्री सेवाओं को बेहतर बनाने के दावे कर रहा है, लेकिन भागलपुर–हंसडीहा रेलखंड पर संचालित गोड्डा–भागलपुर मेमू ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को अब भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ रहा है. सोमवार को इस ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों ने एक कोच के शौचालय की बदहाल स्थिति की तस्वीरें साझा कर अपनी नाराजगी जाहिर की. यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं, जिससे रेल प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं.


टूट कर लटक रहा शौचालय का दरवाजा, खिड़की के शीशे भी क्षतिग्रस्त

यात्रियों के अनुसार, संबंधित कोच का शौचालय पूरी तरह जर्जर हो चुका है. शौचालय का दरवाजा टूटकर लटक रहा है, जबकि खिड़की के शीशे भी क्षतिग्रस्त हैं. ऐसी स्थिति में शौचालय का उपयोग करना न केवल असुविधाजनक बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी जोखिम भरा हो गया है. बौंसी नगर पंचायत के पंडा टोला निवासी जय कृष्ण झा सहित कई यात्रियों ने बताया कि इस रेलखंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं. इनमें नौकरीपेशा लोग, छात्र-छात्राएं, महिलाएं, बुजुर्ग और छोटे बच्चे भी शामिल हैं.


लंबी दूरी की यात्रा में होती है परेशानी


लंबी दूरी की यात्रा के दौरान शौचालय जैसी मूलभूत सुविधा का इस हालत में होना यात्रियों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन रहा है. यात्रियों का कहना है कि रेलवे का दायित्व केवल समय पर ट्रेन संचालन तक सीमित नहीं है, बल्कि यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और उपयोगी सुविधाएं उपलब्ध कराना भी उसकी प्राथमिक जिम्मेदारी है. उनका आरोप है कि नियमित निरीक्षण और रखरखाव के अभाव में ट्रेन के कई कोचों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है.


सभी कोचों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने की मांग

यात्रियों ने पूर्व रेलवे और संबंधित रेल अधिकारियों से मांग की है कि गोड्डा–भागलपुर मेमू ट्रेन के क्षतिग्रस्त शौचालय की तत्काल मरम्मत कराई जाए. साथ ही सभी कोचों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिल सके.


विज्ञापन
संजीव कुमार

लेखक के बारे में

By संजीव कुमार

संजीव कुमार पाठक प्रिंट माध्यम में 18 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बौंसी (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन