कोचिंग पढ़ने गयी छात्रा गायब, पुलिस से लगायी गुहार

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत शुराकोल गांव से एक 13 वर्षीय छात्रा के गायब होने का मामला सामने आया है
बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत शुराकोल गांव से एक 13 वर्षीय छात्रा के गायब होने का मामला सामने आया है. इसको लेकर छात्रा के पिता प्रमोद कुमार सिंह ने सदर थाना में आवेदन देकर बताया कि उनकी पुत्री आरुषि कुमारी बगल स्थित एक कोचिंग पढ़ने के लिए गयी थी. जहां से वे घर वापस नहीं लौटी. इसके बाद काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. जिसके बाद थाना में पुलिस से पुत्री की खोजबीन करने की गुहार लगायी है. आवेदन को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










