बड़ी बहन के देवर पर युवती का आ गया दिल, पुलिस की मौजूदगी में मंदिर में लिए सात फेरे
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Apr 2024 11:39 PM
बड़ी बहन के देवर पर युवती का आ गया दिल, पुलिस की मौजूदगी में मंदिर में लिए सात फेरे
पंजवारा. मशहूर गीत दीदी तेरा देवर दीवाना के चरितार्थ को पंजवारा बाजार में दोहराया गया. एक युवती व दीदी के देवर के साथ प्रेम-प्रसंग को पुलिस व दोनों परिजनों के आपसी सहमति के बाद अपनी मंजिल मिल गयी. जानकारी के अनुसार पंजवारा थाना क्षेत्र के दुबराजपुर गांव निवासी कैलाश यादव की पुत्री ब्यूटी कुमारी का प्रेम प्रसंग झारखंड के गोड्डा जिला के मोतिया ओपी थाना क्षेत्र के मकुंडडीह निवासी सिंदेलाल यादव के पुत्र फूलचन कुमार से कई वर्षों से चल रहा था. फुलचन कुमार युवती की बड़ी बहन का देवर है. दोनों प्रेमी युगल विवाह को लेकर रजामंद थे. लेकिन लड़के के पिता दहेज को लेकर दोनों के विवाह के लिए तैयार नहीं थे. जबकि युवती के परिजन शादी के लिए तैयार थे. जब लड़के के परिजन शादी को लेकर तैयार नहीं हुए तो शनिवार को युवती ने पंजवारा थाना के महिला हेल्प डेस्क में लड़के के परिजनों की शिकायत कर दी. जिसके बाद पुलिस ने पंजवारा चौंक से युवक को पूछताछ के लिए थाना लाया. थाना लाने के बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाना बुलाया. जहां लड़के के पिता ने दहेज को लेकर शादी नहीं होने की बात कही. इस पर दोनों पक्षों से काफी विचार विमर्श के बाद दोनों के परिजनों में शादी करा देने की सहमति बनी. दोनो के परिजनों में सहमति बनते ही रविवार को पंजवारा हॉस्पिटल रोड स्थित शिव मंदिर में परिजनों की उपस्थिति में दोनों प्रेमी युगल का विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










