69 पेटी विदेशी शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, दो स्कॉर्पियो हुआ जब्त

Updated at : 02 May 2025 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
69 पेटी विदेशी शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, दो स्कॉर्पियो हुआ जब्त

69 पेटी विदेशी शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, दो स्कॉर्पियो हुआ जब्त

विज्ञापन

बौंसी बौंसी पुलिस ने 609.12 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ चार तस्कर को गिरफ्तार किया है. दो वाहन भी जब्त कर लिया है. इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस अधिकारियों के द्वारा शराब के विरुद्ध विशेष समकालीन अभियान गुरुवार की देर रात चलायी जा रही थी. थाना क्षेत्र के खुशहालपुर मोड़ के समीप दो स्कॉर्पियो गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया. शराब तस्कर ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया. गश्ती वाहन से कई किलोमीटर तक खदेड़ कर शराब लदे हुए दोनों स्कॉर्पियो को पकड़ लिया. वाहन की तलाशी लेने पर विभिन्न कंपनियों के अंग्रेजी शराब बरामद किये गये. साथ ही मामले में गाड़ी पर सवार शंभुगंज थाना क्षेत्र के कंचन नगर निवासी आमोद मंडल के पुत्र गुंजन भारती, उदय प्रसाद मंडल के पुत्र सुमित कुमार, बांका थाना क्षेत्र के ग्राम गउआ बकर दोमुहान निवासी शंभू शरण मांझी के पुत्र प्रीतम कुमार और दुधारी गांव निवासी नारायण कापरी के पुत्र राकेश कापरी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के द्वारा कड़ाई से पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वह लोग झारखंड के गोड्डा से शराब खरीद कर अपने साथ ले जा रहे थे. जहां इसे ऊंची कीमत पर बेचा जाना था. दोनों वाहनों को 20000 रुपये पर किराये लिया गया था. बताया जाता है कि शराब पहुंचाकर दोनों स्कॉर्पियो वापस झारखंड चले जाते. छापेमारी में बौंसी सर्किल इंस्पेक्टर राजरतन के साथ-साथ सहायक अवर निरीक्षक शंभू कुमार, कांस्टेबल सिंटू कुमार यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में मध निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर चारों आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन