डायन के आरोप में महिला समेत चार को पीटकर किया जख्मी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Apr 2024 11:37 PM

विज्ञापन

डायन के आरोप में महिला समेत चार को पीटकर किया जख्मी

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर इटहरी गांव में डायन का आरोप लगाकर महिला समेत चार लोगों को पीटकर जख्मी कर देने का मामला सामने आया है. जख्मी अनीता देवी, उनका पति नवल यादव, रवि कुमार तथा पूनम कुमारी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया. मामले को लेकर जख्मी नवल यादव ने बताया कि उनका पड़ोसी गिरिश यादव आये दिन उनकी पत्नी को डायन का आरोप लगाकर जलील करता है. शुक्रवार की संध्या गिरिश यादव, सुबोध यादव, प्रिंस यादव अन्य परिजनों के साथ दरवाजे पर आकर गाली देने लगा, जिसका विरोध करने पर सभी आरोपित ने मिलकर लाठी डंडा से प्रहार करते हुए उनकी पत्नी को पीटकर जख्मी कर दिया. जब उन्हें बचाने अन्य सदस्य आये तो आरोपित ने उन्हें भी पीटकर जख्मी कर दिया. मामले को लेकर जख्मी ने थाना में आवेदन दिया है. पुलिस ने बताया कि आवेदक द्वारा दिये गये आवेदन पर जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन