अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग हुए घायल

Updated:
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग हुए घायल

कटोरिया थाना क्षेत्र में घटित दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए.

विज्ञापन

कटोरिया. कटोरिया थाना क्षेत्र में घटित दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए. कटोरिया बाजार के बांका रोड में खुशी रेस्टोरेंट के समीप सोमवार की देर रात्रि हुई बाइक दुर्घटना में प्रकाश कुमार चौरसिया (24 वर्ष) पिता पारस चौरसिया ग्राम कटोरिया गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय ग्रामीणों व परिजनों के सहयोग से जख्मी को रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां मेडिकल टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज को लेकर देवघर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार, प्रकाश कुमार अपाची बाइक से कटोरिया चौक से प्रखंड मुख्यालय की तरफ जा रहा था. सामने से आ रहा अनियंत्रित हाइवा से बचने के दौरान आगे चल रही ट्रैक्टर में असंतुलित होकर बाइक की टक्कर हो गयी. इधर कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर घोरमारा गांव के पास मंगलवार को हुई बाइक दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए. घायलों में भेलवा गांव निवासी कमरुद्दीन अंसारी उसकी पत्नी जयसून बीबी व इस्माइल अंसारी का पुत्र अतीक अंसारी शामिल हैं. सभी घायलों का रेफरल अस्पताल में उपचार हुआ. बाइक के सामने अचानक आए कुत्ता को बचाने में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

विज्ञापन
दीपक चौधरी

लेखक के बारे में

By दीपक चौधरी

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन