ई-रिक्शा पलटने से भागलपुर की चार महिला यात्री जख्मी

Updated:
विज्ञापन
ई-रिक्शा पलटने से भागलपुर की चार महिला यात्री जख्मी

प्रखंड क्षेत्र के कसबा-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर यात्रियों से भरी एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट जाने से उस पर सवार चार यात्री जख्मी हो गये.

विज्ञापन

शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र के कसबा-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर यात्रियों से भरी एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट जाने से उस पर सवार चार यात्री जख्मी हो गये. जख्मी यात्री पल्लवी देवी पति राज किशोर यादव, कुंदना देवी पति मोहित यादव, शालिनी कुमारी पिता सुरेश यादव और रीना देवी पति गौरव कुमार शामिल हैं. सभी भागलपुर जिले के अकबरनगर के बताये जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि चारों महिला फुल्लीडुमर में श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिये आयी थी, जो फिर वापस अपने गांव ई-रिक्शा से ही जा रही थी. इस घटना के बाद जख्मी शालिनी कुमारी, रीना देवी सहित चारों को इलाज के लिये कसबा बाजार के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद फिर घर भेज दिया गया. क्षेत्र में आये दिन ई-रिक्शा पलटने की घटना हो रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन