Banka News : अलग-अलग गांवों से लापता चार लड़कियां बरामद, दो प्रेमी भी गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया जायेगा
विज्ञापन
बांका.
सदर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों व शहर से लापता चार लड़कियों को पुलिस ने बुधवार को बरामद किया है. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गत दिनों शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र से शादी की नीयत से करीब आधा दर्जन लड़कियों के लापता होने का मामला परिजनों के आवेदन पर सदर थाना में दर्ज किया गया है. कार्रवाई करते हुए चार लड़कियों को बरामद कर लिया गया है. इस दौरान तीन लड़कियों ने अपने प्रेमी के साथ शादी रचा ली है. जबकि एक लड़की अपने प्रेमी के साथ शादी की नीयत से भाग रही थी. जिसे गुप्त सूचना मिलते ही बरामद कर उनके परिजनों सौंप दिया गया. बरामद लड़कियों में पोखरिया निवासी ब्यूटी कुमारी व प्रेमी भवेष कुमार, कारीपात्थर की कल्पना कुमारी व प्रेमी गणेश कुमार एवं शहर के शांतिनगर मोहल्ला निवासी गुड़िया कुमारी को बरामद किया गया है. इन लोगों ने शादी कर ली है. वहीं कटेलीमोड़ से भाग रही लड़की को बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है. थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि बरामद सभी लड़कियों व उसके प्रेमी के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गयी है. गुरुवार को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया जायेगा.शादीशुदा महिला लापता, मामला दर्ज
बांका.
सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत खमारी गांव से एक शादीशुदा महिला के लापता होने का मामला सामने आया है. इसो लेकर महिला के पति ने सदर थाना में आवेदन देकर पत्नी के लापता होने का मामला दर्ज कराया है. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पति द्वारा पत्नी के गायब होने का मामला थाना में दर्ज कराया गया है. प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










