शिक्षकों का चार दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण आरंभ

Updated at : 28 Jan 2025 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षकों का चार दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण आरंभ

शंभुगंज बीआरसी भवन परिसर में डीपीओ समग्र शिक्षा बांका के निर्देश पर प्रत्येक विद्यालय के एक महिला व एक पुरुष शिक्षकों का चार दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण मंगलवार से आरंभ किया गया है.

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज बीआरसी भवन परिसर में डीपीओ समग्र शिक्षा बांका के निर्देश पर प्रत्येक विद्यालय के एक महिला व एक पुरुष शिक्षकों का चार दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण मंगलवार से आरंभ किया गया है. प्रशिक्षण में वर्ग 6 से वर्ग 12 तक के बच्चों के जीवन कौशल विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षक डा. अशोक कुमार मंडल, डा. शागीर आलम, नीरज कुमार रंजन, आशुतोष कुमार, अमरजीत कुमार व संजय सौरभ द्वारा उपस्थित शिक्षकों को बच्चों के कौशल विकास को लेकर बच्चों को स्वास्थ्य और कौशल, पोषण स्वास्थ्य और स्वच्छता, जेंडर समानता, भावनात्मक कल्याण व मानसिक रूप से स्वास्थ्य, इन्टरनेट व सोशल मीडिया के व्यवहारों को सुरक्षित उपयोग, मादक पदार्थों का रोकथाम व प्रबंधन, हिंसा व चोट से सरंक्षण व सुरक्षा सहित अन्य विषयों पर विस्तृत रूप से प्रशिक्षण दिया गया. इस मौके पर शिक्षक मनोज कुमार ठाकुर, नीलम कुमारी, शंकर राजहंस, निकिता सिंह, कृति सिंह, कुमारी अनुश्री गुप्ता, धीरेन्द्र कुमार, प्रेम कुमार, कुमार गौरव, विभा रानी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन