भागलपुर सब्जी प्रसंस्करण व विपणन सहकारी संघ की अध्यक्ष बनीं धोरैया की पूर्व जिप सदस्य

Updated at : 03 Sep 2025 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर सब्जी प्रसंस्करण व विपणन सहकारी संघ की अध्यक्ष बनीं धोरैया की पूर्व जिप सदस्य

भागलपुर सब्जी प्रसंस्करण व विपणन सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष के रूप में धोरैया की पूर्व जिला परिषद सदस्य नीतू सिंह का चयन हुआ है.

विज्ञापन

– मंत्री ने दिया निबंधन पत्र धोरैया. भागलपुर सब्जी प्रसंस्करण व विपणन सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष के रूप में धोरैया की पूर्व जिला परिषद सदस्य नीतू सिंह का चयन हुआ है. इसे लेकर बुधवार को पटना के विकास भवन में बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डा. प्रेम कुमार द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष को समिति का निबंधन प्रमाण पत्र दिया गया. नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने बताया कि भागलपुर सब्जी प्रसंस्करण व विपणन सहकारी संघ का निबंधन निबंधक सहयोग समितियां बिहार पटना द्वारा किया गया है. इस संघ का कार्य क्षेत्र भागलपुर प्रमंडल है. अध्यक्ष ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य इसके माध्यम से किसानों द्वारा उत्पादित उत्पाद का उचित मूल्य व उपभोक्ताओं को भी गुणवत्तापूर्ण व उचित दर पर सब्जी उपलब्ध कराना है ताकि किसान द्वारा उत्पादित सब्जी को राज्य व देश के बाहर भेजा जा सके. उत्पादन के आधार पर संघ द्वारा प्रसंस्करण इकाई की स्थापना भी की जायेगी. उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री का सपना है कि हर थाली में बिहारी व्यंजन हो, इसके तहत वे किसानों को उनके उत्पादित सब्जी का उचित मूल्य दिलाने के लिए हमेशा संकल्पित रहेंगी. इसके तहत प्रखंडों में कोल्ड स्टोरेज तथा सब्जी आढ़त भी खोला जायेगा. बताते चलें कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष धोरैया के लौंगाय पंचायत के मुखिया ब्रह्मदेव सिंह चंद्रवंशी की धर्मपत्नी हैं. मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पटना सब्जी यूनियन के अध्यक्ष मनोज कुमार मेहता, तिरहुत प्रमंडल के अमित शुक्ला, मगध प्रमंडल के पप्पू सिंह, भेजफेड प्रबंध निदेशक प्रभात कुमार आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन