कुड़रो पंचायत के पूर्व मुखिया का निधन

Updated:
विज्ञापन
कुड़रो पंचायत के पूर्व मुखिया का निधन

कुड़रो पंचायत के पूर्व मुखिया का निधन

विज्ञापन

बौंसी. कुड़रो पंचायत के पूर्व मुखिया बालमुकुंद उर्फ बालो झा का मंगलवार को 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया. बताया जाता है कि वह काफी समय से बीमार थे. हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया. परिजन द्वारा उन्हें जांच के लिए रेफरल अस्पताल भी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. बता दें कि उनकी पत्नी की मृत्यु करीब डेढ़ माह पूर्व हो गई थी. बालो झा अपने पीछे तीन पुत्र कुंदन झा, नंदन झा, सुग्गु झा सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये. उनके निधन पर जदयू के जिला प्रवक्ता द्वारिका मिश्र, मुखिया जयशंकर रवि, व्यवसायिक कल्याण समिति के अध्यक्ष राजू सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता देवाशीष उर्फ निप्पू पांडे, धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष शंकर प्रसाद सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश उर्फ विक्की मिश्रा आदि लोगों ने संवेदना प्रकट की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन