मोथाबाड़ी पंचायत में पूर्व विधायक ने चलाया सदस्यता अभियान

Updated at : 20 Feb 2025 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
मोथाबाड़ी पंचायत में पूर्व विधायक ने चलाया सदस्यता अभियान

-आगामी विधानसभा चुनाव में तेजस्वी को सीएम बनाने की हुई अपील

विज्ञापन

-आगामी विधानसभा चुनाव में तेजस्वी को सीएम बनाने की हुई अपील कटोरिया. कटोरिया की पूर्व विधायक सह राजद नेत्री स्वीटी सीमा हैंब्रम ने गुरुवार को मोथाबाड़ी पंचायत के विभिन्न गांवों में सदस्यता अभियान चलाया. इस क्रम में उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव 2025 में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री व बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाने की अपील की. पूर्व विधायक स्वीटी सीमा हैंब्रम ने कहा कि तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने पर बिहार में भी माई-बहिन योजना को लागू किया जाएगा, महिलाओं को हर महीने पच्चीस सौ रुपये दिए जायेंगे. गरीबी, बेरोजगारी व महंगाई से लोगों को राहत दिलायी जायेगी. वृद्धा पेंशन की राशि पंद्रह सौ रुपये की जायेगी. पूर्व विधायक ने टुघरो, बनरझौंप, एड़रा, चननथारा, लौगांय आदि गांवों में राजद का सदस्यता अभियान चलाया. इस मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष मीर अख्तर अली, पंचायत अध्यक्ष मदुली यादव, राजीव कुमार यादव, हेमनंदन यादव, चुरामन यादव, राजेंद्र यादव, प्रकाश यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन