पांच तस्कर व छह शराबी गिरफ्तार

Updated at : 12 Jul 2024 11:40 PM (IST)
विज्ञापन
पांच तस्कर व छह शराबी गिरफ्तार

पांच तस्कर व छह शराबी गिरफ्तार

विज्ञापन

बांका. उत्पाद विभाग की छापेमारी में कई तस्कर व शराबी गिरफ्तार हुये हैं. जिसमें बौंसी थाना अंतर्गत मंदार रेलवे स्टेशन के पास 6.375 लीटर विदेशी शराब के मुंगेर सजुआ के घनश्याम कुमार व भागलपुर विशनपुर के सज्जन कुमार को गिरफ्तार किया गया है. वहीं अमरपुर थाना अंतर्गत केंदुआर से 2 लीटर चुलाई शराब के साथ सुंदर दास को गिरफ्तार किया गया है. बेलहर थाना अंतर्गत श्रीनगर के पास वाहन जांच के क्रम में एक बाईक से 7 लीटर चुलाई शराब के साथ बेलहर नगेल के सिद्धार्थ कुमार व छोटू कुमार को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार सभी तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इसके अलावा शराब सेवन मामले में 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. कूड़ा फेंकने से मना करने पर महिला के साथ मारपीट शंभुगंज . थाना क्षेत्र के बालाचक गोयड़ा गांव में रास्ते पर कूड़ा फेंकने से मना करने पर दबंगों ने महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया. घटना के वक्त महिला के पति लोचन राजहंस घर से बाहर थे. पीड़ित महिला रेणु देवी ने अपने ही देवर सोनू कुमार राजहंस और अक्षय कुमार राजहंस के विरुद्ध पुलिस से लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है. पीड़िता ने बताया कि उसके घर के पीछे एक रास्ता है. जिस पर आरोपी के परिजन कूड़ा फेंकते हैं. जब विरोध किया तो गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गयी. वहीं आरोपी सोनु व अक्षय ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताते हुए फंसाने की साजिश बताया है. अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन