दो बाइकों की टक्कर में दंपती सहित पांच लोग जख्मी, भागलपुर रेफर

Updated:
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर में दंपती सहित पांच लोग जख्मी, भागलपुर रेफर

दो बाइकों की टक्कर में दंपती सहित पांच लोग जख्मी, भागलपुर रेफर

विज्ञापन

बांका/रजौन. भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर रजौन बाजार स्थित यूनियन बैंक के सामने गुरुवार को दो बाइकाें की आमने-सामने की टक्कर में बाइक पर सवार एक दंपती सहित पांच लोग जख्मी हो गये. जख्मियों में रजौन थाना क्षेत्र के पिपराडीह ग्राम निवासी कालीचरण चौधरी (60 वर्ष), सुलोचना देवी (50 वर्ष) के अलावे अमरपुर थाना क्षेत्र के कौंधा ग्राम निवासी दीपक कुमार सहित अन्य दो शामिल है. जख्मियों में कालीचरण चौधरी, सुलोचना देवी सहित दीपक कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार पिपराडीह ग्राम निवासी कालीचरण चौधरी अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर की ओर जा रहे थे, इस दौरान रजौन स्थित यूनियन बैंक के समीप सामने से आ रहे एक बाइक के लापरवाह चालक ने सीधी टक्कर मार दी. लहरिया स्टाइल में आ रहे बाइक पर दीपक कुमार के साथ अन्य तीन लोग सवार थे. इस दुर्घटना में महिला सहित तीन लोगों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन