अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत पांच घायल

कटोरिया व आसपास के क्षेत्रों में रविवार को घटित अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत पांच लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए.
कटोरिया. कटोरिया व आसपास के क्षेत्रों में रविवार को घटित अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत पांच लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए. कटोरिया-बलियामहरा मुख्य मार्ग पर बाइक से गिरकर एक महिला जख्मी हो गई. सुईया निवासी मुन्ना साह की जख्मी पत्नी अनिता देवी को पुत्र द्वारा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक डा शैलजानंद शुक्ला ने प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी महिला को देवघर रेफर कर दिया. कटोरिया-देवघर मार्ग पर राजबाडा के निकट वाहन के धक्के से टोटो सवार मां व बेटी जख्मी हो गई. देवघर के बहादुरपुर गांव निवासी बिस्पत दास की पत्नी रीना देवी व तीन वर्षीय पुत्री प्रिया का रेफरल अस्पताल में उपचार हुआ. सुईया के निकट हुई बाइक दुर्घटना में भितिया-सबेजोर गांव निवासी बिपिन मरांडी व नुनेश्वर किस्कू जख्मी हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










