पैनियानाथ बांध में मछली पकड़ने के दौरान पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत

Updated:
विज्ञापन
पैनियानाथ बांध में मछली पकड़ने के दौरान पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत

पैनियानाथ बांध में मछली पकड़ने के दौरान पानी में डूबने से मछुआरे की मौत

विज्ञापन

अमरपुर. नगर पंचायत स्थित पैनियानाथ बांध में गुरुवार को मछली पकड़ने के दौरान पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार नाथनगर थाना क्षेत्र के परवत्ती मोहल्ले के रंजीत मंडल (52) अपने सहयोगियों के साथ अमरपुर के पैनियानाथ बांध में मछली पकड़ने आए थे. गुरुवार को दोपहर बाद उक्त बांध में मछली पकड़ने के दौरान अचानक वह पानी में डूबने लगा. सहयोगियों ने किसी तरह उसे पानी से बाहर निकाला व इलाज के लिए एक प्राइवेट क्लिनिक लेकर गया, जहां से डॉक्टर ने रेफरल अस्पताल भेज दिया. अस्पताल में डॉ अमित कुमार शर्मा ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के साथ आए लोगों ने बताया कि वह सभी अपनी टीम के साथ अमरपुर व आसपास के क्षेत्र में बांध, तालाब में आदि में मछली पकड़ने का काम करते हैं. इधर अस्पताल में मौत की पुष्टि होने के बाद सहयोगी शव लेकर परवत्ती गांव चले गये. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

B

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन