पहली पत्नी ने पति पर लगाया घर से बाहर करने का आरोप

Updated at : 31 May 2024 11:35 PM (IST)
विज्ञापन
पहली पत्नी ने पति पर लगाया घर से बाहर करने का आरोप

थाना क्षेत्र के सोनडीहा गांव निवासी एक युवक ने दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर अपनी पहली पत्नी को मारपीट कर घर से बाहर कर दिया है.

विज्ञापन

शंभुगंज(बांका). थाना क्षेत्र के सोनडीहा गांव निवासी एक युवक ने दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर अपनी पहली पत्नी को मारपीट कर घर से बाहर कर दिया है. जानकारी के अनुसार गांव के सुनील यादव के पुत्र जयप्रकाश यादव की शादी 10 वर्ष पूर्व अमरपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी दिलीप यादव की पुत्री खुशी कुमारी के साथ हुई थी. शादी के बाद एक पुत्र को भी जन्म दिया. दहेज लोभी जयप्रकाश यादव ने अपनी पत्नी से दहेज में दो लाख रुपया मायके से लाने की मांग करने लगे. जब उसकी पत्नी खुशी कुमारी ने गरीबी हालत बताते हुए दहेज का विरोध किया तो युवक ने अपनी पत्नी खुशी कुमारी के साथ मारपीट करते हुए घर से बाहर कर दिया. इस घटना के कुछ ही दिन बाद युवक ने दूसरी शादी शंभुगंज थाना क्षेत्र के गोयड़ा गांव में काजल कुमारी से कर लिया. शादी के कुछ ही दिन बाद फिर उसे इस कदर प्रताड़ित किया कि काजल कुमारी अपने पति को छोड़कर फरार हो गयी. इसके बाद फिर जयप्रकाश यादव ने तीसरी शादी भागलपुर जिले के आवा गांव में खुशबू कुमारी से कर लिया. इन सभी घटना के बाद जब उसकी पहली पत्नी ने पति के साथ रहने के लिए ससुराल पहुंची तो उसके पति ने घर से बाहर कर दिया. घटना के बाद पीड़िता न्याय की गुहार लगाने के लिए कभी थाना तो कभी बांका एसपी तो कभी डीआइजी भागलपुर के पास आवेदन देकर न्याय की गुहार लगा रही है. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत काे लेकर जांच-पड़ताल कर जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन