फाइनेंस कर्मी के साथ छिनतई मामले में प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 05 Apr 2025 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
फाइनेंस कर्मी के साथ छिनतई मामले में प्राथमिकी दर्ज

फाइनेंस कर्मी के साथ छिनतई मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

बौंसी. बौंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरमानिया गांव के समीप मुख्य सड़क पर फाइनेंस कर्मी के साथ छिनतई का मामला सामने आया है. मामले में बौंसी थाना क्षेत्र के हरला गांव निवासी अरविंद कुमार तिवारी का 22 वर्षीय पुत्र राजा कुमार तिवारी ने आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में बताया है कि वह भारत फाइनेंस कंपनी गोड्डा झारखंड में कार्यरत है. 29 मार्च को वह रात्रि करीब 10 बजे बाइक से अपने घर जा रहा था. बौंसी भूरना मुख्य पथ के बरमानिया गांव के पुलिया समीप बाइक सवार चार अज्ञात बदमाशों के द्वारा उसके पर्स छीनने के साथ-साथ पिट्ठू बैग को छीन लिया. बताया जाता है कि पिट्ठू बैग में दो टेब थे. जिसे लेकर चारों बदमाश भाग गये. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन