बिजली चोरी मामले में तीन लोगों पर प्राथमिकी, लगाया जुर्माना

बिजली विभाग ने अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है.
पंजवारा. बिजली विभाग ने अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है. इसी कड़ी में गुरुवार को पथरा गांव में एक विशेष छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान विभाग के धावा दल ने तीन लोगों को अवैध तरीके से बिजली कनेक्शन लेकर बिजली का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा. जेई रवि शंकर शर्मा के अनुसार, ये सभी लोग बाइपास करके बिजली का उपयोग कर रहे थे. पकड़े गये लोगों में जेठौर ककरिया गांव के मनोज कुमार दास पिता सिधु दास, शशिधर भगत पिता रामानंद भगत और गजंडा गांव के केशव मेहता पिता स्व रामेश्वर मेहता शामिल हैं. विभाग ने मनोज कुमार दास पर एक लाख सात हजार, शशिधर भगत पर 23 हजार और केशव मेहता पर 34 हजार का जुर्माना लगाया गया है. इसके साथ ही, इन सभी के खिलाफ बिजली विभाग ने प्राथमिकी भी दर्ज करायी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




