फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट के साथ मारपीट, थाना में की शिकायत

Updated at : 28 Sep 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट के साथ मारपीट,  थाना में की शिकायत

शंभुगंज थाना क्षेत्र के कसबा गांव में पैसा का कलेक्शन करने आये अमरपुर के हीरो फिन वर्क के कलेक्शन एजेंट के साथ गाली-गलौज व मारपीट की गयी

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के कसबा गांव में पैसा का कलेक्शन करने आये अमरपुर के हीरो फिन वर्क के कलेक्शन एजेंट के साथ गाली-गलौज व मारपीट की गयी. घटना के बाद पीड़ित कलेक्शन एजेंट खगड़िया जिले के गोगरी गांव निवासी प्रेरित राज पिता दिवाकर पांडेय ने थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए कार्रवाई करने की मांग की. जानकारी के अनुसार कसबा गांव के प्रेम कुमार ने बाइक फाइनेंस कराया था. जिसके बाद फाइनेंस कंपनी के एजेंट प्रेरित राज कसबा गांव एमआई कलेक्शन करने के लिये आया. बताया जा रहा है कि पिछले तीन माह से प्रेम कुमार के द्वारा अपनी बाइक का ईमआई 4532 रुपये महीना जमा नहीं किया जा रहा था. इसके बाद रविवार को एजेंट यहां ईमआई वसूली करने आये थे. जहां पैसा मांगते ही प्रेम कुमार भड़क गये और गाली-गलौज करने लगा. विरोध करने पर एजेंट के साथ मारपीट करने लगा. आरोपी प्रेम कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया है. उधर पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन