पिता ने पुत्र के विरुद्ध थाने में दिया आवेदन, कार्रवाई की मांग

थाना क्षेत्र के चतुर्वेदी आश्रम गोपालपुर गांव निवासी विजय कुमार देव ने अपने पुत्र निवास देव के विरुद्ध थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है
अमरपुर. थाना क्षेत्र के चतुर्वेदी आश्रम गोपालपुर गांव निवासी विजय कुमार देव ने अपने पुत्र निवास देव के विरुद्ध थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में कहा कि उन्होंने अपने नाम से एक बाइक खरीदी है, जिसे उनके बिना अनुमति के पुत्र ने अपने दामाद की मिली भगत से ले ली. और दोनों मिलकर बाइक से शराब की ढुलाई व छिनतई सहित अन्य गैरकानूनी कार्य कर रहे हैं. पुत्र के व्यवहार से उनकी प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










