ePaper

शंभुगंज में किसान गोष्ठी सह प्रक्षेत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन

Updated at : 24 Feb 2026 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
शंभुगंज में किसान गोष्ठी सह प्रक्षेत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन

शंभुगंज में किसान गोष्ठी सह प्रक्षेत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन

शंभुगंज. प्रखंड परिसर स्थित ई-किसान भवन में आत्मा बांका के द्वारा आयोजित वित्तीय वर्ष 2025-26 अंतर्गत रबी मौसम को लेकर किसान गोष्ठी सह प्रक्षेत्र दिवस कार्यक्रम बीडीओ नीतीश कुमार के अध्यक्षता में आयोजित किया गया. कार्यक्रम का संचालन किसान सलाहकार विवेकानंद विवेक द्वारा किया गया. कार्यक्रम में आये हुए अधिकारी को बुकें एवं पौधा देकर कृषि विभाग परिवार द्वारा स्वागत किया गया. कार्यक्रम मुख्यतः जलवायु अनुकूल खेती एवं रबी फसल अंतर्गत कीट प्रबंधन के संबंध में आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ नीतीश कुमार, केभीके बांका के वैज्ञानिक एके दास, पौधा संरक्षण विभाग के पर्यवेक्षक बसंत नारायण सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी संकेत तिवारी, बीटीएम जुलियस मुन्ना, कृषि समन्वयक एवं प्रगतिशील किसान व किसान सलाहकार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. किसान गोष्ठी में उपस्थित किसानों को पौधा संरक्षण विभाग के पर्यवेक्षक बसंत नारायण सिंह द्वारा कीट प्रबंधन के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी. वहीं वैज्ञानिक ए के दास द्वारा किसानों को जलवायु अनुकूल खेती के संबंध में जानकारी दी गयी की कम वर्षा में रबी फसल में गेहूं, तेलहन का किस प्रकार खेती करने, सब्जी उत्पादन, आम फसल, लीची में टीकोला आने के समय कीट प्रबंधन के संबंध में विस्तृत रूप बताया गया. इस मौके पर बी टी एम जुलियस मुन्ना, ए टी एम सुमीत कुमार, कृषि समन्वयक राकेश कुमार, अमीष कुमार, रुपेश कुमार, किसान सलाहकार विवेकानंद विवेक, दीपक कुमार, नीलम कुमार, शंभु कुमार समर, विभाग के डाटा इंट्री ऑपरेटर अक्षय कुमार, पौधा संरक्षण के कामदार त्रिवेणी कुमार, किसान मुकेश कुमार, रामदयाल सिंह, अरविंद कुमार सिंह, मनोज शर्मा, योगेंद्र मिश्र, बाल्मीकि यादव, मृत्युंजय सिंह, बोड़न सिंह, बुधो देवी, सन्नी कुमार, अमरकांत पाठक, मो असलम, नुसरत खातून, मरयम खातून, रामबिलास मंडल, मीना देवी, मो सरीफ, मनोज कुमार सिंह सहित सैकड़ों से ज्यादा किसान थे.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन