90 वर्ष की उम्र में भी समाज सेवा का जज्बा बरकरार, सेवानिवृत्त शिक्षक ने 42 विधवा महिलाओं को बांटे वस्त्र

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 31 May 2026 3:26 PM

विज्ञापन

Banka News : रजौन में एक सेवानिवृत्त शिक्षक ने यह साबित कर दिया कि सेवा की कोई उम्र नहीं होती. 90 वर्ष की आयु में भी वे अपने खर्च पर जरूरतमंद महिलाओं के बीच वस्त्र वितरण कर समाज सेवा कर रहे हैं.

विज्ञापन

रजौन (बांका) से पीयूष कुमार की रिपोर्ट

Banka News : प्रखंड क्षेत्र के धौनी-बामदेव पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 06 महादा गांव निवासी एवं मंदार विद्यापीठ के सेवानिवृत्त शिक्षक जगदीश प्रसाद साह ने रविवार को गरीब और असहाय विधवा महिलाओं के बीच वस्त्र वितरण किया.

अपने खर्च पर किया वस्त्र वितरण

सेवानिवृत्त शिक्षक जगदीश प्रसाद साह, जो बिहार पेंशनर समाज के सदस्य भी हैं, ने अपने निजी खर्च पर वार्ड संख्या 06 और 08 की कुल 42 गरीब एवं असहाय विधवा महिलाओं के बीच साड़ी और ब्लाउज का वितरण किया.

शिक्षा के बाद समाज सेवा की राह

शिक्षक जगदीश प्रसाद साह ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित किया है और अब वे समाज सेवा के माध्यम से अपने दायित्व को निभा रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अपने परिवार के साथ-साथ समाज के लिए भी योगदान दे.

परिवार और सामाजिक लोगों की रही मौजूदगी

इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी देवली देवी, छोटे भाई कैलाश प्रसाद साह, पुत्र शिवशंकर साह, प्रमोद कुमार साह, राजेश कुमार साह सहित बिहार पेंशनर समाज के सदस्य अर्जुन दास, श्याम साह, भगवान साह, रामविलास राय और वार्ड प्रतिनिधि रवींद्र कुमार रमण समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे.

सेवा भावना बनी प्रेरणा

जगदीश प्रसाद साह की यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है, जो यह संदेश देती है कि सेवा और सहयोग से ही एक बेहतर समाज का निर्माण संभव है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन