पार्टी की मजबूती व बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

Updated:
विज्ञापन
पार्टी की मजबूती व बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

पार्टी की मजबूती व बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

विज्ञापन

भाजपा के सात दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन, विधायक ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

बांका. भाजपा के तत्वावधान में बुधवार को नगर कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत बांका विधानसभा के उत्तरी व दक्षिणी ग्रामीण मंडल का संयुक्त प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन हुआ. पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल ने कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया. यह प्रशिक्षण सात सत्र में पूरा किया गया. इस दौरान दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय से संतुष्टि, कार्य विस्तार व सुदृढ़ीकरण, सोशल मीडिया, बूथ सशक्तिकरण, मन की बात, पार्टी की कार्य पद्धति, वैचारिक अधिष्ठान सहित प्रमुख विषयों पर वक्ताओं ने अपनी बात रखी. विधायक ने भाजपा के इतिहास से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया. कहा कि आज का दिन पार्टी संगठन को आधार देने वाले महापुरुषों को नमन करने का दिन है. संगठन विस्तार के लिए समय-समय पर ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिससे कार्यकर्ताओं के बौद्धिक क्षमता का विस्तार हो सके. प्रशिक्षण के बाद बूथ इकाई को सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी. बूथ की मजबूती ही हमारा पहला कर्तव्य होना चाहिए. कहा कि आज जिस तरह देश में चहुंमुखी विकास की धारा बह रही है, उसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कठिन परिश्रम व अथक प्रयास को जाता है. इन 11 वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चलाए जा रहे सैकड़ों विकास की योजनाओं से देश के करोड़ों लोगों के जीवन में आर्थिक संपन्नता आयी है. देश के गरीब, किसान व जरूरतमंदों का उत्थान के लिए अगर कोई प्रधानमंत्री ने सबसे ज्यादा कार्य किया है, वो नरेंद्र मोदी हैं. अनेकों ऐसी योजनाएं चलायी जा रही है, जिससे लाभुकों को सीधे लाभ मिलता है. मंच संचालन भाजपा के जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार मिश्रा ने की. मौके पर सुरेश चौधरी, कमल घोष, उपेंद्र चौधरी, अजय दास, सुभाष साह, उज्ज्वल सिन्हा, पंकज घोष, सुनील चटर्जी, महेश गुप्ता, गुड्डू झा, प्रभाश मंडल, राजेश सिंह, संजय झा, अतुल सिंह, संजय मरांडी, राहुल गुप्ता, बाल किशोर घोष, हेमलता झा, भारती ठाकुर, रिपुसूदन सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन