जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर वसूला जायेगा बिजली बिल, 32 लोगों की टीम गठित

Updated at : 19 Feb 2025 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर वसूला जायेगा बिजली बिल, 32 लोगों की टीम गठित

विद्युत विभाग द्वारा जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर बकाया राशि वसूली की जायेगी.

विज्ञापन

प्रभात खास: विभाग की प्रथम सूची में 64119 उपभोक्ताओं का नाम शामिल

बिल बकाया रखने वाले के विरुद्ध कार्यवाही को लेकर विभाग तैयार

चंदन कुमार, बांका

विद्युत विभाग द्वारा जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर बकाया राशि वसूली की जायेगी. इसको लेकर विभाग ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में विशेष टीम का गठन किया है, जो क्षेत्र के वैसे उपभोक्ताओं के घर पहुंचेगी, जो गत कई माह से बिजली बिल बकाया रखे हुए हैं. विभागीय अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार विद्युत प्रमंडल बांका अंतर्गत कुल 64119 उपभोक्ताओं के द्वारा 94 करोड़ 59 लाख 81 हजार 442 रूपये की राशि बकाया है. जिसे लेकर विभाग के वरीय अधिकारी के निर्देश पर राजस्व वसूली को लेकर बांका प्रमंडल क्षेत्र में 32 लोगों की टीम बनायी गयी है. इसमें बांका प्रखंड क्षेत्र के लिए 11, बाराहाट प्रखंड के लिए चार, बौंसी प्रखंड के लिए पांच, बेलहर प्रखंड के लिए चार, कटोरिया प्रखंड के लिए पांच एवं चांदन प्रखंड के लिए चार टीम बनायी गयी है. उक्त सभी टीम बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ता के घर पर पहुंचकर कम से कम 50 प्रतिशत बकाया राशि का भुगतान करने को लेकर जागरूक करते हुए राशि की वसूली करेंगे. इसके अलावे उपभोक्ता अपने स्थानीय विद्युत कार्यालय में भी पहुंचकर अपना बकाया बिल का भुगतान कर सकते हैं. अधिकारी ने आगे बताया है कि जो उपभोक्ता बकाया बिल का भुगतान नहीं करेंगे, वैसे उपभोक्ताओं का विद्युत संबंध विच्छेदित भी करने की कार्यवाही की जायेगी. पुनः बकाया राशि जमा करने के बाद 100 रूपये का आरसीडीसी रसीद कटवाने के बाद ही विद्युत कनेक्शन बहाल किया जायेगा.

बकाया राशि वसूली को लेकर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लिए विशेष 32 कर्मी का गठन किया गया है. जो टीम बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ता के घर पर पहुंचकर बिल जमा करने की जानकारी देते हुए उक्त राशि की वसूली करते हुए उपभोक्ता को ऑनलाइन पावती रसीद भी देंगे. इसके अलावे कार्यालय में भी आकर उपभोक्ता अपना बिल जमा कर सकते है. उपभोक्ता को जागरूक करने के बाद भी बिल जमा नहीं करने पर वैसे उपभोक्ताओं को चिन्हित करते हुए विभाग द्वारा कानूनी कार्यवाही की जायेगी.

कुमार सौरभ, विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बांकाB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन