अनियंत्रित बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग घायल

Updated:
विज्ञापन
अनियंत्रित बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग घायल

कटोरिया-बांका मुख्य सड़क मार्ग पर बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच के समीप शुक्रवार की शाम अनियंत्रित बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध प्राइवेट कंपाउंडर गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

विज्ञापन

परिजनों के सहयोग से जख्मी को रेफरल अस्पताल में कराया गया भर्ती

कटोरिया. कटोरिया थाना अंतर्गत कटोरिया-बांका मुख्य सड़क मार्ग पर बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच के समीप शुक्रवार की शाम अनियंत्रित बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध प्राइवेट कंपाउंडर गंभीर रूप से जख्मी हो गए. बांका रोड निवासी जख्मी प्राइवेट कंपाउंडर कांतलाल ठाकुर (80 वर्ष) पिता स्व कुलदीप ठाकुर को परिजनों के सहयोग से रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार ने प्राथमिक उपचार किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्राइवेट कंपाउंडर कांतलाल ठाकुर बाजार से साइकिल द्वारा अपने घर लौट रहे थे. घर से कुछ ही दूरी पर सामने से आ रही अनियंत्रित बाइक चालक ने साइकिल मेें टक्कर मार दी. जिससे कांतलाल ठाकुर गंभीर रूप से जख्मी हो गए. साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गया. इधर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची थाना की 112 नंबर की गश्ती दल द्वारा बाइक चालक को हिरासत में लेकर थाना ले जाया गया. अस्पताल में भर्ती जख्मी कंपाउंडर का कुशलक्षेम जानने काफी संख्या में स्थानीय लोग व शुभचिंतक रेफरल अस्पताल पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपक चौधरी

लेखक के बारे में

By दीपक चौधरी

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन