Bihar Teacher: बिना सूचना दिए शिक्षकों को यह काम करने भारी, खतरे में 31 की नौकरी, मचा हड़कंप
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 09 Feb 2025 7:39 PM
बिहार शिक्षा विभाग
Bihar Teacher: बिहार शिक्षा विभाग ने उन शिक्षकों की एक सूची जारी की है जो लंबे समय से बिना सूचना दिए गायब हैं. बीईओ को इन शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है.
Bihar Teacher: बिहार शिक्षा विभाग उन शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है जो नियम का पालन नहीं कर रहे हैं. अब बिहार के बांका जिले के 31 शिक्षकों की नौकरी पर तलवार लटक रही है. विभाग ने इन शिक्षकों की सूची जारी कर दी है. शिक्षा विभाग ने बीईओ को निर्देश जारी किया है कि इन शिक्षकों के योगदान पर रोक लगाई जाए. बिना विभागीय अनुमति के इनकी सेवा बहाल नहीं की जाए. जारी सूची में कई फर्जी शिक्षक भी शामिल हैं. जब इनके फर्जीवाड़ा उजागर हुआ उसके बाद से ये शिक्षक फरार हो गए हैं. फरार शिक्षकों में कई तो ऐसे हैं जिन्होंने पिछले साल सक्षमता परीक्षा के लिए एक ही टीईटी सर्टिफिकेट का इस्तेमाल कर नौकरी हासिल की थी.
एक साल से लापता कई शिक्षक
शिक्षा विभाग द्वारा जारी सूची में सबसे ज्यादा फर्जी शिक्षक बांका में है. लिस्ट में बताया गया है कि मुकेश कुमार सहनी, अविनाश कुमार, नीलम कुमारी और नीतीश कुमार पिछले एक साल से बिना सूचना के लापता हैं. इनका वेतन भी रोका जा चुका है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) संजय कुमार यादव ने इस कार्रवाई पर बताया कि इन शिक्षकों की सेवा समाप्ति की प्रक्रिया जारी है. सभी के नाम ई-शिक्षा कोष से हटाए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में ये किसी भी तरह का फर्जीवाड़ा कर न कर सकें. बांका डीपीओ ने आगे बताया कि सभी 31 शिक्षकों की पहचान की गई है, जो बिना सूचना दिए लंबे वक्त से अनुपस्थित हैं.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
31 शिक्षकों के नाम
जिन 31 शिक्षकों की सूची जारी की गई है उनमें आदित्य कुमार, मंजीत कुमार, स्वाती प्रिया, नीतीश कुमार, नीलम कुमारी, अविनाश कुमार, मुकेश कुमार सहनी, अजय कुमार, सोनी कुमारी, मुकेश कुमार, कुमारी नीलम, मधुकर कुमार राणा, कपिल कुमार, सुमन कुमार,दीपक कुमार सिंह, एजाज अहमद, मनोज दास, रंजना कुमारी वाजपेयी, खुशबू पांडेय, कुमारी सुप्रिया, हंस कुमार, आशुतोष कुमार, समुंदर प्रसाद, सद्दाम अंसारी शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें: महाकुंभ में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने लगाई डुबकी, कहा- यह मेला नहीं आस्था और संस्कृति का संगम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










