संविदा पर समायोजन करने की मांग को ले चालकों ने डीएम को दिया आवेदन

Updated:
विज्ञापन
संविदा पर समायोजन करने की मांग को ले चालकों ने डीएम को दिया आवेदन

चालकों के द्वारा संविदा पर समायोजन या सामान्य प्रशासन के जारी पत्रांक के अनुसार समकक्ष भुगतान करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को एक आवेदन दिया है.

विज्ञापन

बांका. जिले के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत वाहन चालकों के द्वारा संविदा पर समायोजन या सामान्य प्रशासन के जारी पत्रांक के अनुसार समकक्ष भुगतान करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को एक आवेदन दिया है. कहा है कि सभी चालक दैनिक पारश्रमिक पर जिले के विभिन्न प्रखंड व अंचल एवं भूमि उपसमाहर्ता के कार्यालय में वाहन चालक के रुप में लंबे समय से कार्य करते आ रहे है. इसको लेकर डीएम से सभी दैनिकभोगी चालकों को संविदा पर समायोजन या समकक्ष भुगतान करने की मांग की है. ताकि अपने परिवार का भरण पोषण सही तरह से हो सकें. आवेदन में संजय पंजियारा, कैलाश यादव, गुरुदेव कुमार साह, अंजन कुमार सिंह, गौरव कुमार मंडल, फुलटुश कुमार व हेमंत कुमार झा आदि वाहन चालकों का हस्तक्षर मौजूद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन