डीएम ने पावर ग्रिड के लिए चिह्नित भूमि का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
डीएम ने पावर ग्रिड के लिए चिह्नित भूमि का किया निरीक्षण

डीएम नवदीप शुक्ला ने मंगलवार को क्षेत्र के पाठकी गांव के समीप प्रस्तावित पावर ग्रिड की स्थापना को लेकर चिह्नित भूमि का निरीक्षण किया

विज्ञापन

सीएम के संभावित कार्यक्रम को लेकर हैलीपैड स्थल का भी लिया जायजा

अमरपुर. डीएम नवदीप शुक्ला ने मंगलवार को क्षेत्र के पाठकी गांव के समीप प्रस्तावित पावर ग्रिड की स्थापना को लेकर चिह्नित भूमि का निरीक्षण किया. इस दौरान एडीएम अजीत कुमार, एसडीएम राजकुमार, बीडीओ प्रतीक राज व सीओ रजनी कुमारी आदि उपस्थित थे. निरीक्षण के क्रम में डीएम ने हेलीपैड निर्माण के संभावित स्थल, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली. मौके पर डीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां समयबद्ध और मानक के अनुरूप पूरी करें. सीओ ने बताया कि निरीक्षण की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर पटना भेजी जायेगी तथा शिलान्यास का समय भी निर्धारित किया जायेगा. उन्होंने कहा कि पावर ग्रिड की स्थापना अमरपुर और आसपास के क्षेत्रों के लिए बरदान साबित होगी. इससे विद्युत आपूर्ति की स्थिति और अधिक सुदृढ़ होगी. स्थानीय ग्रामीणों में भी इस खबर से काफी उत्साह देखा गया. ग्रामीणों का कहना है कि पावर ग्रिड बनने से न सिर्फ बिजली की समस्या दूर होगी, बल्कि क्षेत्र में औद्योगिक और व्यावसायिक विकास के नये रास्ते भी खुलेंगे. इससे शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र में भी बड़ी राहत मिलेगी. मालूम हो कि प्रशासनिक हलचल से लगता है कि मुख्यमंत्री के संभावित दौरे हो सकता है. हालांकि इसकी कोई अधिकारी पुष्टी नही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन