मोतीहाट दुर्गा मंदिर में पूजा आयोजन को लेकर विचार विमर्श

Updated at : 11 Mar 2026 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
मोतीहाट दुर्गा मंदिर में पूजा आयोजन को लेकर विचार विमर्श

क्षेत्र के मोतीहाट दुर्गा मंदिर में चैती दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर बुधवार को बीडीओ गोपाल कुमार गुप्ता व थानाध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

बाराहाट. क्षेत्र के मोतीहाट दुर्गा मंदिर में चैती दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर बुधवार को बीडीओ गोपाल कुमार गुप्ता व थानाध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मुख्य रूप से चैती दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर पूजा समिति के सदस्यों के बीच विचार विमर्श किया गया. इसके अलावा पूर्व के आयोजन में हुए आय के व्यय को लेकर भी विचार विमर्श किये गये. साथ ही सभी से आर्थिक सहयोग की अपील की गयी. जानकारी हो कि मोतीहाट स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में भव्य पूजा का आयोजन होता आ रहा है. मौके पर मंदिर परिसर में मेले का भी आयोजन होता है. जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य तौर पर आयोजित किए जाते हैं. बैठक में मुख्य रूप से लोहा सिंह, मुखिया निजामुद्दीन सहित कई प्रबुद्धजन मौके पर मौजूद थे.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन