दिव्यांग खिलाड़ियों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दम

Updated at : 29 Aug 2025 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
दिव्यांग खिलाड़ियों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दम

आरएमके इंटर उच्च विद्यालय मैदान में शुक्रवार को दिव्यांग खिलाड़ियों के सहयोग से राष्ट्रीय क्रीड़ा दिवस का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बांका. आरएमके इंटर उच्च विद्यालय मैदान में शुक्रवार को दिव्यांग खिलाड़ियों के सहयोग से राष्ट्रीय क्रीड़ा दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन एडीपीआरओ सह निदेशक डीआरडीए श्रीनिवास के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम में संरक्षक प्रतिनिधि अनुपम गर्ग के बड़े भाई दीनानाथ अग्रवाल, माय भारत बांका के युवा अधिकारी लखविंदर सिंह ढिल्लो, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी कुंदन कुमार उर्फ चंदन कुमार व दिव्यांग खेल कोच सुभाष यादव उपस्थित रहे. जिले में दिव्यांग खिलाड़ियों के साथ समाज व सरकार के संयुक्त प्रयास से यह खेल महोत्सव आयोजित हुआ. इसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में दिव्यांग खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. सफल प्रतिभागियों को बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य सुग्रीव दास व युवा संरक्षण मिथुन के द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के आयोजन में अनुपम गर्ग, प्रदीप गुप्ता, दिव्यांग आरटीआइ एक्टिविस्ट नवीन कुमार, दिव्यांग संघ जिलाध्यक्ष रवि कुमार शाह, जिला खेल प्रभारी विभाग यादव, कामेश्वर झा सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं दिव्यांग खिलाड़ी शामिल हुए.

———————-

प्रतियोगिताओं के परिणाम :

ट्राईसाइकिल रेस (महिला अस्थि दिव्यांग)

प्रथम : नंदनी कुमारीद्वितीय : अमृता कुमारीतृतीय : रिंकू देवी———————

भाला फेंक

प्रथम : मो रुस्तमद्वितीय : दीपक पदर

तृतीय : मनखुश कुमार

—————————–

मंदबुद्धि दौड़ (महिला)

प्रथम : पायलद्वितीय : छोटी कुमारीतृतीय : माया कुमारी

——————————–

100 मीटर दौड़ (मुख बधिर)

प्रथम : मनखुश कुमारद्वितीय : सोनू कुमारतृतीय : मो रुस्तम———————————–

100 मीटर दौड़ (दृष्टिबाधित)

प्रथम : रमेश कुमार यादव———————–

100 मीटर दौड़ (महिला दिव्यांग)

प्रथम : पार्वती कुमारीद्वितीय : निशा कुमारीतृतीय : रिंकू कुमारी

———————————–

डिस्क थ्रो (अस्थि दिव्यांग)

प्रथम : जितेंद्र यादवद्वितीय : जगन्नाथ गुप्तातृतीय : कुलदीप राय——————

गोला फेंक (मुख बधिर)

प्रथम : सोनू कुमारद्वितीय : मो रुस्तमतृतीय : शीतल शाह————————————–

भाला फेंक (अस्थि दिव्यांग)

प्रथम : जितेंद्र कुमारद्वितीय : कुलदीप कुमार रायतृतीय : जगन्नाथ गुप्ता

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन