चैती दुर्गा मंदिर का पट खुलते ही डलिया चढ़ाने के लिए उमड़े श्रद्धालु

शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र में चैती नवरात्र के महाअष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही
शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र में चैती नवरात्र के महाअष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. सुबह से ही श्रद्धालु डलिया चढ़ाने मंदिर पहुंचने लगे. गिरधारा, केदारनाथ बेलारी, करसोप, गोरियामा, मिर्जापुर, इटवा सहित अन्य चैती दुर्गा मंदिरों में लोगों ने माता का आठवें स्वरूप महागौरी का दर्शन किया. श्रद्धालुओं के डलिया चढ़ाने का दौर शाम तक चला. कई स्थानों पर रात्रि में भक्ति जागरण एवं रामलीला का आयोजन किया गया. शुक्रवार को नवमी पूजा में कुंवारी कन्या को भोजन कराने के बाद मंदिरों में पाठाबलि का आयोजन होगा. केदारनाथ मठ बेलारी के वैष्णवी दुर्गा मंदिर परिसर में एक क्विंटल लड्डू का प्रसाद चढ़ाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










