ePaper

अवैध रूप से बालू खनन पर विभाग की कार्रवाई, पुलिस की भूमिका पर सवाल

Updated at : 12 Sep 2025 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध रूप से बालू खनन पर विभाग की कार्रवाई, पुलिस की भूमिका पर सवाल

पंजवारा थाना क्षेत्र के चीर नदी घाट पर जिला खनन पदाधिकारी रीना कुमारी के नेतृत्व में गुरुवार रात को छापेमारी की गयी.

विज्ञापन

पंजवारा. पंजवारा थाना क्षेत्र के चीर नदी घाट पर जिला खनन पदाधिकारी रीना कुमारी के नेतृत्व में गुरुवार रात को छापेमारी की गयी. इस दौरान टीम ने अवैध रूप से बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया, हालांकि चालक और मालिक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये. लगातार कार्रवाई और स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता यह पहली बार नहीं है जब इस इलाके में अवैध खनन पर कार्रवाई हुई है. कुछ दिन पहले भी खनन विभाग ने दिनदहाड़े एक ट्रैक्टर जब्त किया था और उसके चालक-मालिक को गिरफ्तार किया था. लगातार हो रही कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि पंजवारा में बालू माफिया का एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर से आकर खनन विभाग कार्रवाई कर रहा है, जबकि सिर्फ तीन किलोमीटर दूर स्थित स्थानीय थाना अब तक निष्क्रिय बना हुआ है. इस स्थिति से ग्रामीणों में यह चर्चा तेज है कि शायद पुलिस और बालू तस्करों के बीच मिलीभगत है, जिसके कारण अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है.

धड़ल्ले से जुगाड़ गाड़ियों का भी हो रहा इस्तेमाल

अवैध रूप से बालू खनन में ट्रैक्टर के अलावा जुगाड़ गाड़ियों का भी बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हो रहा है. जिससे यह समस्या और भी गंभीर हो गयी है. यह दर्शाता है कि बालू माफिया हर संभव तरीके से खनन और परिवहन जारी रखे हुए हैं, जिससे उन पर लगाम लगाना एक बड़ी चुनौती बन गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन