युवक का खेत में मिला शव, हत्या की आशंका

युवक का खेत में मिला शव, हत्या की आशंका
प्रतिनिधि,रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत खिड्डी गांव के समीप गुरुवार की शाम को खेत में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. घटनास्थल पर शव के समीप एक पिलाश व गुटखा का पाउच बरामद हुआ है. शव मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ लग गयी. लोगों ने हत्या की आशंका बतायी है, शव की शिनाख्त थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी लखन महतो का 22 वर्षीय पुत्र गोविंद महतो के रूप हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. ग्रामीणों के अनुसार मृत युवक चोर था. 28 अप्रैल 2023 को खैरा ड्योढी स्थित राम जानकी मंदिर में पीतल से बने कमल फूल जैसी 20 किलो के दुर्लभ व बेसकीमती आकृतियों की चोरी का अभियुक्त था. इसके अलावा क्षेत्र में छोटी-छोटी चोरी की घटना में शामिल रहता था. वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि घटना के करीब दो-तीन घंटे पहले पूजा पाठ कर वह घर से निकला था. घटना कैसे घटी इसकी जानकारी हमें नहीं है. शव मिलने की सूचना ग्रामीणों एवं पुलिस के द्वारा मिली है. वहीं थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि खिड्डी गांव के समीप एक युवक का शव बरामद हुआ है. शव को देखकर लग रहा है कि युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत के कारणों के बारे में पता लगेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




