सीएस ने बाराहाट अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
सीएस ने बाराहाट अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

सीएस ने बाराहाट अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन

बाराहाट. सिविल सर्जन बांका डॉ जितेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट का औचक निरीक्षण किया. साथ ही अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा का शुभारंभ किया.अस्पताल के निरीक्षण के दौरान सीएस ने कई आवश्यक निर्देश दिये. जिसमे अस्पताल के साफ सफाई एवं मरीज को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर किसी प्रकार का समझौता न करने की बात दोहराई. उन्होने कहा काम में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेंगी. अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं को लेकर हर संभव सुविधा मुहिया कराने निर्देश दिया. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रश्मि सीमा, डॉ अंजनी कुमार,स्वास्थ्य प्रबंधक मनोज कुमार,प्रखंड समुदाय उत्प्रेरक सोनिका राय एवं अन्य कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन