भक्ति में डूबा झपनियां, श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंगल गीतों से गूंजा गांव

Updated:
विज्ञापन
भक्ति में डूबा झपनियां, श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंगल गीतों से गूंजा गांव

नगर पंचायत के झपनियां गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है.

विज्ञापन

बौंसी. नगर पंचायत के झपनियां गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. शनिवार को कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और पूरे गांव का वातावरण भक्ति, श्रद्धा और उल्लास से सराबोर हो गया. कथा के छठे दिन रात्रि पाली में भगवान श्रीकृष्ण के शुभ विवाह का मनोहारी आयोजन किया गया. इस दौरान मंगल गीतों की गूंज से पूरा पंडाल भक्तिमय हो उठा. विवाह की झांकी देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए और आनंद में डूब गये. कथावाचक गोपाल भाई ओझा जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनके दिव्य प्रसंगों का उत्सव लोगों को आनंद और भक्ति से भर देता है. उन्होंने बताया कि ऐसे दिव्य आयोजनों का दर्शन करना भी सौभाग्य की बात होती है. उनके प्रवचन को सुनकर उपस्थित श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गये. सात दिवसीय इस धार्मिक आयोजन के दौरान कलाकारों द्वारा आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की जा रही हैं, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. पूरे गांव में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है. सात दिवसीय इस कथा का आज अंतिम दिन है. कार्यक्रम को सफल बनाने में व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष राजू सिंह, आयोजन समिति के अध्यक्ष ब्रह्मदेव मांझी, सचिव रामप्रसाद यादव, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार मांझी सहित उमेश परैया, परशुराम परैया, मोहन मुरमुर, लाल बाबा, सहदेव परैया और झपनियां गांव के ग्रामीण सक्रिय सहयोग कर रहे हैं.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन