राम नाम का मात्र जप ही जीवन में मंगल लाता है : गौरव कृष्ण चंद्र शास्त्री

Updated:
विज्ञापन
राम नाम का मात्र जप ही जीवन में मंगल लाता है : गौरव कृष्ण चंद्र शास्त्री

कलयुग में जहां एक ओर अधर्म का प्रभाव बढ़ता जा रहा है, वहीं भगवान की कथा ही मनुष्य के जीवन को मोक्ष की ओर ले जाने का मार्ग प्रशस्त करती है.

विज्ञापन

भागवत कथा में उमड़ी आस्था की भीड़, धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

बौंसी. कलयुग में जहां एक ओर अधर्म का प्रभाव बढ़ता जा रहा है, वहीं भगवान की कथा ही मनुष्य के जीवन को मोक्ष की ओर ले जाने का मार्ग प्रशस्त करती है. इसी संदेश के साथ सिरांय में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. दूर-दूर से भक्तगण कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं और भक्ति रस में सराबोर हो रहे हैं. कथा के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया. कथावाचक की भावपूर्ण प्रस्तुति और भगवान की आकर्षक झांकियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. पूरा पंडाल जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा और भक्त भक्ति के सागर में डूबते नजर आए.

रात्रि प्रवचन के दौरान धर्माचार्य गौरव कृष्ण चंद्र शास्त्री जी ने सनातन धर्म की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र का भी विस्तार से वर्णन किया. उन्होंने कहा कि राम नाम का मात्र जप ही जीवन में मंगल लाता है. जिनके स्मरण से राष्ट्र का कल्याण हो, वही राम हैं. उन्होंने आगे कहा कि भगवान श्रीराम ने अपनी मर्यादाओं के माध्यम से संपूर्ण विश्व के हृदय में अपना स्थान बनाया, जो वास्तव में अद्वितीय और अनुकरणीय है. उनके जीवन से प्रत्येक व्यक्ति को आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा लेनी चाहिए. कथा प्रवचन को सुनने के लिए प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. आयोजन के मुख्य यजमान अजय साह एवं उनकी पत्नी नीतू देवी हैं. कार्यक्रम की सफलता में समिति के अध्यक्ष मृणाल आनंद साह, उपाध्यक्ष अजय मंडल, उत्तम साह, सचिन उर्फ छोटू ठाकुर, विकास साह, कोषाध्यक्ष बम-बम साह, हेमंत कुमार साह, मनीष अग्रवाल सहित सहयोगी निरंजन साह, आशीष साह, बंटी साह, निक्कू मंडल, दीपक मंडल तथा मीडिया प्रभारी निरंजन कुमार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. नगर पंचायत द्वारा स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए फॉगिंग की व्यवस्था भी की गयी है. वहीं प्रतिदिन भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं. समग्र रूप से यह भागवत कथा महायज्ञ क्षेत्र में भक्ति, आस्था और धार्मिक जागरूकता का अद्भुत संगम बन गया है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन