ePaper

Bihar Crime News: बांका के चांदन में पांच दिनों से लापता टोटो चालक की पत्थर से कूचकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 18 Dec 2024 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
घटना की जंच करती बांका पुलिस

घटना की जंच करती बांका पुलिस

Bihar Crime News: बिहार के बांका के चांदन में पांच दिनों से लापता टोटो चालक की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गयी है. पुलिस ने झाझा गांव के समीप जोरिया से युवक का शव बरामद किया है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: बिहार के बांका जिला के चांदन थाना पुलिस ने सिलजोरी पंचायत के झाझा गांव के समीप जोरिया से एक युवक का शव बरामद किया है. मृतक युवक की पहचान देवघर जिला के रिखिया थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी स्व मंटू तुरी के 31 वर्षीय पुत्र सह टोटो चालक कुंदन तुरी के रूप में हुई है. इधर, घटना की सूचना पर एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू की.

एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर की जांच

एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए कई साक्ष्य भी जुटाए. जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह चांदन पुलिस को झाझा गांव से सटे जोरिया में बालू में दबा दिए गये एक शव के होने की सूचना पर सदलबल पहुंचे थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार, अपर थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार, पुअनि रुपेश कुमार ने चौकीदार की मदद से शव को बाहर निकाला. शव के चेहरे को पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया गया है. शव की पहचान नहीं होने की स्थिति में थानाध्यक्ष ने मृतक युवक की फोटो को देवघर, जसीडीह व रिखिया थाना को पहचान हेतु भेजा.

बिहार क्राइम की खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

टोटो चालक का शव हुआ बरामद

रिखिया थाना से प्राप्त सूचना के आधार पर शव की शिनाख्त की गयी. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के परिवार वालों ने बताया कि मृतक शनिवार की सुबह टोटो चलाने घर से निकला था. शनिवार की शाम तकरीबन सात बजे उससे बात भी हुई थी और उसके बाद उसका मोबाइल बंद आने लगा. घरवालों ने युवक लापता होने की सूचना रिखिया थाना को दी थी और अपने स्तर से उसकी खोजबीन की जा रही थी. लापता होने के तीसरे दिन यानि सोमवार को मृतक का टोटो जसीडीह थाना क्षेत्र के दिघरिया पहाड़ के समीप से जसीडीह पुलिस ने बरामद किया था. मृतक काफी गरीब था और टोटो चलाकर अपना गुजर बसर करता था. टोटो चालक की हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पा रहा है.

Also Read: Bihar Crime News: गया में चार दिनों से लापता युवक की हत्या, झाड़ी में फेंका हुआ मिला शव

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन