भाकपा (माले) बांका का जिला सम्मेलन संपन्न, रामचंद्र दास चुने गए सचिव

Updated at : 05 Apr 2026 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
भाकपा (माले) बांका का जिला सम्मेलन संपन्न, रामचंद्र दास चुने गए सचिव

बुलडोजर राज के खिलाफ भूमि अधिकार, सम्मानजनक रोजगार व शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए जुझारु आंदोलन खड़ा करने के आह्वान के साथ रविवार को भाकपा (माले) का प्रथम बांका जिला सम्मेलन संपन्न हुआ.

विज्ञापन

केंद्र सरकार देश की सुरक्षा, सम्मान और जनता के लिए खतरा : संतोष सहर

बांका. बुलडोजर राज के खिलाफ भूमि अधिकार, सम्मानजनक रोजगार व शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए जुझारु आंदोलन खड़ा करने के आह्वान के साथ रविवार को भाकपा (माले) का प्रथम बांका जिला सम्मेलन संपन्न हुआ. सम्मेलन की शुरुआत हंसुआ-हथौड़ा निशान वाला लाल झंडा फहराते हुए शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित करने एवं दो मिनट का सामूहिक मौन रखकर वाम जनवादी आंदोलन के शहीदों व दिवंगतों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई. सम्मेलन का उदघाटन भाकपा (माले) के राज्य कमेटी सदस्य एसके शर्मा ने किया. मुख्य वक्ता थे केंद्रीय कमेटी सदस्य व ”लोकयुद्ध” के संपादक कॉमरेड संतोष सहर, पर्यवेक्षक की भूमिका में थे. राज्य कमेटी सदस्य कॉमरेड मुख्तार और मुख्य अतिथि ऐक्टू के राज्य सचिव मुकेश मुक्त ने भी अपनी उपस्थिति दी. एसके शर्मा ने राज्य व समाज की वर्तमान स्थित की चर्चा करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली एनडीए के शासन में लोकतंत्र और संविधान पर तीखे हमले हो रहें हैं. गरीब, मजदूर, दलित, पिछड़े और महिलाएं विशेष निशाने पर है. आम नागरिकों के सारे अधिकार छीने जा रहे हैं. लगातार बढ़ती भीषण महंगाई, बेरोजगारी, सरकारी खजाने की भारी लूट, भ्रष्टाचार, हत्या, बलात्कार, सांप्रदायिक हिंसा, घृणा और राजकीय दमन, इसके शासन की चारित्रिक विशेषता बनी हुई है.

संतोष सहर ने कहा कि अडानी व अंबानी के इशारों पर काम करने वाली केंद्र की फासीवादी मोदी सरकार ने आम-आवाम के जीवन को गहरे संकट में डाल दिया है. यह सरकार देश की सुरक्षा, सम्मान और जनता के लिए खतरा है. कहा कि जल, जंगल और जमीन को कब्जाया जा रहा है. लैंड बैंक बनाकर जमीन हड़पने के इस पूरे खेल में पूरी सरकार, पूरी व्यवस्था, न्याय तंत्र से लेकर शासन-प्रशासन में ऊंचे पदों पर काबिज सामंती ताकतें, भू–माफिया, नए-पुराने जमींदार सभी शामिल हैं. उनकी पार्टी हर स्तर पर लड़ाई लड़ रही है, इसे और अधिक मजबूत करने की जरुरत है. सम्मेलन की अध्यक्षता रणवीर कुशवाहा, रीता देवी, रेणु कुमारी, मकबूल अंसारी व बिशेश्वर दास वाली पांच सदस्यीय अध्यक्ष मंडल ने की. संचालन सर्वजीत कुमार रॉकी व शशिशेखर कुमार ने की. प्रतिनिधि सत्र में जिला लीडिंग के संयोजक रामचंद्र दास ने काम-काज की मुद्रित रिपोर्ट पेश की. रिपोर्ट पर बहस में महादेव दास, गुड़िया देवी, हीरा दास, राजेंद्र यादव, अनुज दास, सोहम दास, संगीता देवी, शूकर दास, गुड़िया देवी, सोहिल दास आदि प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया.

11 सदस्यीय कमेटी का हुआ चुनाव

सम्मेलन में शामिल प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से 11 सदस्यीय जिला कमेटी का चुनाव किया, जिसमें कॉमरेड रामचंद्र दास, रणवीर कुशवाहा, रीता देवी, रेणु कुमारी, विशेश्वर दास, विशेश्वर पंडित, वीरबल राय, गुड़िया देवी, महादेव दास, मेहीलाल लैया व कॉमरेड संगीता देवी शामिल हैं. नव निर्वाचित जिला कमेटी की हुई संक्षिप्त बैठक में कॉमरेड रामचंद्र दास को सर्वसम्मति से बांका जिला का सचिव चुना गया.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन