बंद पड़े पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य डीएम के आदेश पर हुआ शूरू

Updated at : 03 Jun 2024 11:38 PM (IST)
विज्ञापन
बंद पड़े पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य डीएम के आदेश पर हुआ शूरू

प्रखंड क्षेत्र के वैदपुर पंचायत में महीनों से बंद पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य डीएम अंशुल कुमार के आदेश पर एक बार फिर से शुरू की गया है.

विज्ञापन

शंभुगंज.प्रखंड क्षेत्र के वैदपुर पंचायत में महीनों से बंद पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य डीएम अंशुल कुमार के आदेश पर एक बार फिर से शुरू की गया है. जानकारी के अनुसार वैदपुर पंचायत में लगभग 1 करोड़ 17 लाख की लागत से 50 डिसमिल जमीन पर पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है. निर्माण कार्य शुरू होने के कुछ दिन बाद ही राशि के अभाव में संवेदक के द्वारा कार्य बंद कर दिया गया था. पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य के लिये राशि आवंटन होने के बाद निर्माण कार्य एक बार फिर से शुरू कर दिया गया है. वहीं सोमवार को बीपीआरओ रौनक कुमार झा ने पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य का स्थलीय जांच किया. उन्होंने बताया कह पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य समय से पूरा कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन