ePaper

उपमुखिया पर चाकू से हमला कर 2.50 लाख लूटकांड के साजिशकर्ता ककवारा से गिरफ्तार

Updated at : 29 Dec 2025 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
उपमुखिया पर चाकू से हमला कर 2.50 लाख लूटकांड के साजिशकर्ता ककवारा से गिरफ्तार

उपमुखिया पर चाकू से हमला कर 2.50 लाख लूटकांड के साजिशकर्ता ककवारा से गिरफ्तार

विज्ञापन

घटना में प्रयुक्त चाकू व अपराधी का बाइक जब्त -घटना के साजिशकर्ता व अपराधी को लोकल देने वाला पंचमलाल साह भी है सीएसपी संचालक -पीड़ित राजीव चौधरी व पंचमलाल प्रतिदिन एसबीआई बैंक में जमा निकासी के दौरान होता था मुलाकात. -पुलिस ने मुख्य आरोपी का पहचान कर गिरफ्तारी को लेकर लगातार कर रही है छापेमारी. बांका. जिला मुख्यालय से महज चार किलोमीटर की दूरी मुढ़हारा हॉल्ट के समीप शंकरपुर से अजीतनगर जाने वाली मुख्य मार्ग पर गत दिनों करमा पंचायत के उप मुखिया सह सीएसपी संचालक भतकुंडी निवासी राजीव कुमार चौधरी के साथ हुई मारपीट व लूट मामले में पुलिस ने घटना के साजिशकर्ता ककवारा निवासी पंचमलाल साह पिता सत्यनारायण साह को गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया. जबकि घटना में प्रयुक्त बाइक व चाकू को भी पुलिस ने बरामद कर मुख्य आरोपी की पहचान कर लिया है. जिसकी गिरफ्तारी को लेकर जिलेभर के विभिन्न थाना क्षेत्र सहित दूसरे जिले में भी छापेमारी कर रही है. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि एसबीआई बैंक सहित बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरा फूटेज के अनुसार मामले की जांच करते हुए साजिशकर्ता सह ककवारा निवासी सीएसपी पंचमलाल साह को गिरफ्तार किया गया. जो ककवारा कटेलीमोड़ स्थित सीएसपी चलता है. पुलिस पदाधिकारी के अनुसार घटना के दिन पंचमलाल ने उप मुखिया राजीव कुमार चौधरी के द्वारा बैंक से निकाली गयी राशि करीब 2.50 लाख को देखकर अपराधी को मामले की जानकारी देते हुए घटना को अंजाम दिया था. थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि घटना का मुख्य आरोपी शहर के विजयनगर मोहल्ला निवासी मनीष कुमार मंडल उर्फ नागमणी पिता बटेश्वर मंडल एवं रजौन थाना अंतर्गत कठचातर निवासी सुजीत कुमार दास पिता अशोक दास का पहचान कर ली गयी है. मनीष कुमार मंडल उर्फ नागमणी पूर्व में दुधारी स्थित बैंक में हुई लूटकांड का मुख्य अभियुक्त है और 10 साल का सजा काट कर गत दिनों जेल से बाहर आया है. जबकि सुजीत कुमार दास भी गत दिनों जेल से बाहर आया है. दोनों के बीच जेल में ही दोस्ती हुई है और साजिशकर्ता के निशानदेही पर घटना को अंजाम दिया गया है. घटनास्थल पर अपराधी के बाइक का टूटा हुआ पार्ट्स से मामले का हुआ उद्भेदन. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुढ़हारा हॉल्ट के समीप अपराधियों ने गत शुक्रवार की शाम करमा पंचायत के उपमुखिया सह सीएसपी संचालक के साथ मारपीट करते हुए जख्मी कर करीब 2.50 लाख रुपये लूटकर फरार हो गया. मालूम हो कि प्रतिदिन की तरह भतकुंडी गांव निवासी उपमुखिया सह सीएसपी संचालक राजीव कुमार चौधरी बांका स्थित एसबीआइ बैंक से रुपये की निकासी कर बाइक से शाम में घर लौट रहे थे. इसी बीच मुढ़हारा हॉल्ट व बाघाकोल गांव के बीच सुनसान मार्ग पर बाइक सवार दो अपराधियों ने राजीव कुमार के बाइक में धक्का मारकर पहले रोका. इस दौरान राजीव कुमार चौधरी व अपराधी बाइक को लेकर गिर गया था और बाइक का कुछ पार्ट्स टूट कर घटना स्थल पर गिरा हुआ था. जिसमें सदर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय एवं एसआई सुनील कुमार ने मामले की जांच करते हुए घटना स्थल से पीड़ित का क्षतिग्रस्त बाइक सहित अपराधियों के बाइक का टूटा हुआ पार्ट्स को बरामद किया था. जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरु की तो पता चला कि उक्त बाइक विजयनगर निवासी मनीष कुमार मंडल उर्फ नागमणी का है और अपराधियों ने बाइक का टूटा हुआ सामान को बदलवाने के लिए एक बाइक के दुकान पर गया है. हालांकि उक्त दुकान पर जब तक पुलिस पदाधिकारी पहुंचा कि तब तक अपराधी वहां से निकल चुका था. जिसके बाद पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया और दोनों मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर जब दोनों अभियुक्त के घर पर छापेमारी की तो दोनों फरार चल रहा है. हालांकि थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन