पार्श्व गायिका आशा भोंसले के निधन पर शोक

पार्श्व गायिका आशा भोंसले के निधन पर शोक
बांका. मशहूर पार्श्वगायिका व भारतीय संगीत जगत की दिग्गज हस्ती व सुरों की मल्लिका आशा भोंसले का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उनके निधन की खबर से पूरे देश व बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गयी. उनके निधन पर रविवार को बांका के सा रे गा मा पा कला केंद्र में श्रद्धांजलि एवं शोक सभा आयोजित हुई. जिसमें संस्थान के बच्चों द्वारा मधुर गायिका की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. इस दौरान संस्थान की संचालिका नूतन रंजन ने कहा कि सुरों की मल्लिका व दिग्गज सिंगर आशा भोंसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. व्यक्ति का शरीर चला जाता है, कुछ आवाज़ें हवा में ठहर जाती हैं, वक़्त व मंज़र बदल जाती है, पीढ़ियां बदल जाती है लेकिन आशा भोसले जी ने सिनेमा जगत को जो आवाज़ दिया है वो हमेशा पीढ़ियों तक गुंजती रहेगी. सिनेमा जगत सदैव उनका ऋणी रहेगा. इस मौके पर सा रे गा मा पा कला केंद्र के नेहा, न्यासा राकेश, नैना, आस्था, सालू, शिवांगी, पल्लवी व दिव्यांशी सहित कई छात्राएं मौजूद थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




