सैकड़ों गड्ढों व जलजमाव से एनएच-333ए की बद से बदतर हुई स्थिति

Updated at : 27 Sep 2024 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
सैकड़ों गड्ढों व जलजमाव से एनएच-333ए की बद से बदतर हुई स्थिति

कटोरिया-देवघर मार्ग पर जमुआ मोड़, संत मैरी इंग्लिश स्कूल, दादी बगीचा, देवघर रोड बस स्टैंड आदि जगहों पर दर्जनों की संख्या में छोटे-बड़े गड्ढों में बारिश के पानी से जलजमाव के कारण बाइक, ऑटो व टोटो असंतुलित हो जा रही है.

विज्ञापन

-जान जोखिम में रखकर हिचकोले खाते सफर को मजबूर हैं लोग कटोरिया. पिछले दो दिनों में रूक-रूक कर हुई झमाझम बारिश ने एनएच333ए की सूरत ही बिगाड़कर रख दी है. सैकड़ों की संख्या में गड्ढों व जलजमाव के कारण इस मार्ग की हालत बद से बदतर हो चुकी है. एनएच-333ए (बरबीघा टू पंजवारा) मार्ग पर कटोरिया बाजार से राधानगर बाजार तक गड्ढेदार जर्जर सड़क से होकर लोग जान जोखिम में डालकर हिचकोले खाते हुए सफर करने को विवश हो रहे हैं. कटोरिया-देवघर मार्ग पर जमुआ मोड़, संत मैरी इंग्लिश स्कूल, दादी बगीचा, देवघर रोड बस स्टैंड आदि जगहों पर दर्जनों की संख्या में छोटे-बड़े गड्ढों में बारिश के पानी से जलजमाव के कारण बाइक, ऑटो व टोटो असंतुलित हो जा रही है. सवार यात्री चोटिल भी हो रहे हैं. मालवाहक वाहनों के कल-पुर्जे भी टूट रहे हैं. वहीं कटोरिया-बांका मार्ग पर भी कटोरिया बाजार, बांका रोड बस स्टैंड, टीवीएस शोरूम के सामने, खुशी रेस्टोरेंट के समीप, कटोरिया हाइस्कूल, कठौन रेलवे ओवरब्रीज, कठौन गांव, राधानगर बाजार आदि जगहों में भी गड्ढों में जलजमाव से समस्या व कठिनाई कई गुणा बढ चुकी है. एनएच-333ए के जर्जर पथ से होकर प्रतिदिन जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का आना-जाना लगा रह रहा है. बावजूद इसके समस्या का ठोस निदान नहीं हो पा रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन