बोरिंग प्लांट छीनने की थाने में शिकायत

बोरिंग प्लांट छीनने की थाने में शिकायत
शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव निवासी रविंद्र सिंह से रंगदारी की मांग पूरी नहीं होने पर शाहपुर गांव में उनका बोरिंग प्लांट छीन लिया गया. बताया गया कि रविन्द्र सिंह शाहपुर गांव में पिंटू यादव के खेत में बोरिंग कर बोरिंग प्लांट लेकर लौट रहे थे. रास्ते में शाहपुर गांव के मुकेश यादव, शिवम कुमार यादव सहित चार अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज व मारपीट की. 50 हजार रुपये रंगदारी मांगी. मांग पूरी नहीं करने पर बोरिंग प्लांट छीन लिया. परमानंदपुर गांव निवासी सरिता देवी, पति रविन्द्र सिंह मंगलवार के साथ थाना पहुंची व शाहपुर गांव मुकेश यादव, शिवम कुमार यादव सहित चार अज्ञात लोगों के विरूद्ध आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की. आरोपित मुकेश यादव सहित अन्य ने आरोप को बेबुनियाद बताया हैं. पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










