1 लाख 40 हजार रुपये ठगने का आरोप लगा की शिकायत

1 लाख 40 हजार रुपये ठगने का आरोप लगा की शिकायत
शंभुगंज. थाना क्षेत्र के विरनौधा गांव के युवक ने नेटवर्किंग कंपनी में तीन माह में पैसा दो गुणा करने का झांसा देकर बेलहर थाना क्षेत्र के खुटहरी गांव के युवक से 1 लाख 40 हजार रूपया ठग लिया. जब युवक ने पैसा लौटाने का दबाव बनाया तो पैसा देने से ही इनकार कर दिया. पीड़ित युवक ने शंभुगंज थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए विरनौधा गांव के युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. खुटहरी गांव के हिमांशु कुमार झा ने बताया कि उनसे नेटवर्किंग कंपनी में महज तीन माह में पैसा दो गुणा करने का झांसा देकर शंभुगंज थाना क्षेत्र के विरनौधा गांव के विक्रम कुमार पिता नारायण प्रसाद सिंह ने 1 लाख 40 हजार रुपया ठग लिया. जब 3 माह से ज्यादा दिन बीत गया तो पैसे लौटाने को लेकर हिमांशु कुमार झा ने दबाव बनाने लगा, लेकिन अब विक्रम कुमार पैसे लौटाने से ही इनकार कर दिया. उधर आरोपी विक्रम कुमार ने बताया कि उनपर लगे आरोप बेबुनियाद है. थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




