ट्रक व आपाची बाइक में हुई टक्कर

ट्रक व आपाची बाइक में हुई टक्कर
कटोरिया. आनंदपुर थाना अंतर्गत गाजोरायडीह मोड़ पर सोमवार की देर शाम अनियंत्रित ट्रक व आपाची बाइक के बीच टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में नई आपाची बाइक तो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी. लेकिन अमजोरा गांव निवासी छटु यादव का पुत्र सह बाइक चालक बाल-बाल बच गया. बाइक चालक की आगामी 25 अप्रैल को शादी है. ग्रामीणों के सहयोग से उक्त ट्रक को पकड़ लिया गया है. दुर्घटना की सूचना पर आनंदपुर थाना की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपक चौधरी
दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










