24 तक 10.30 से दोपहर 3 बजे तक स्कूलों में होगी पढ़ाई
Published by :SHUBHASH BAIDYA
Published at :19 Jan 2026 7:09 PM (IST)
विज्ञापन

जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय (प्री स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों व कोचिंग संस्थान सहित) के सभी कक्षाएं अब सुबह 10.30 से दोपहर तीन बजे के बीच संचालित होगी
विज्ञापन
बांका.
जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय (प्री स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों व कोचिंग संस्थान सहित) के सभी कक्षाएं अब सुबह 10.30 से दोपहर तीन बजे के बीच संचालित होगी. इस बावत जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने एक आदेश जारी किया है. जारी आदेश के अनुसार निर्धारित समय पर ही कक्षाओं का संचालन हाेगा. प्री बोर्ड व बोर्ड परीक्षा के लिए संचालित किए जाने वाले विशेष कक्षाओं व परीक्षाओं का संचालन इस आदेश से मुक्त रहेगा. डीएम का यह आदेश जिले भर में आगामी 24 जनवरी तक प्रभावी रहेगा. डीएम ने भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में अधिक ठंड व विशेष रूप से सुबह व शाम में तापमान के गिरावट को देखते हुए यह आदेश जारी किया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




