जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दो लोग जख्मी
Updated at : 12 Apr 2026 6:25 PM (IST)
विज्ञापन

जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दो लोग जख्मी
विज्ञापन
भोरसार-भेलवा पंचायत के भेलवा गांव में कुल्हाड़ी व डंडे से हुई मारपीट
कटोरिया. भोरसार-भेलवा पंचायत के भेलवा गांव में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. कुल्हाड़ी व लाठी-डंडे से हुई मारपीट में दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मारपीट कांड में एक पक्ष से स्व यूनूस अंसारी का पुत्र दाउद अंसारी व दूसरे पक्ष से बदरूद्दीन अंसारी घायल हुए हैं. दोनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. डाॅ शैलजानंद शुक्ला ने एएनएम व स्वास्थ्यकर्मियों के सहयोग से घायलों का प्राथमिक उपचार किया. व्यापार के लिए खरीदी गयी मवेशियों को वाहन से खेत में उतारने के दौरान ही दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ. फिर देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गयी. एक पक्ष से जख्मी दाउद अंसारी ने गांव के ही बदरूद्दीन अंसारी, सरफराज अंसारी व हुरमत अंसारी पर मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया है. वहीं दूसरे पक्ष से जख्मी बदरूद्दीन अंसारी ने दाउद अंसारी सहित अन्य लोगों पर मारपीट कर जख्मी कर देने की बात कही है. दोनों पक्षों द्वारा थाना में अलग-अलग लिखित आवेदन दिया गया है. पुलिस टीम मामले की छानबीन कर रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




