भारतीय नववर्ष पर शिशु मंदिर के बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी

Updated:
विज्ञापन
भारतीय नववर्ष पर शिशु मंदिर के बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी

सरस्वती शिशु मंदिर पटवा में बच्चों के द्वारा भारतीय नववर्ष धूम धाम से मनाया गया.

विज्ञापन

धोरैया. सरस्वती शिशु मंदिर पटवा में बच्चों के द्वारा भारतीय नववर्ष धूम धाम से मनाया गया. इससे पूर्व बच्चों ने स्कूल में भारत माता का पूजन करते हुए विद्यालय के सभी बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी. विद्यालय के प्रधानाचार्य टिंकू रंजन के नेतृत्व में बच्चों क़े द्वारा स्कूल से निकाली गयी प्रभात फेरी पटवा गांव सहित बाजार का भ्रमण करते हुए श्रीपाथर तक ले जाया गया. जहां श्रीपाथर में प्रभात फेरी में शामिल बच्चों के सम्मान करते हुए उन्हें पानी व शरबत पिलाते हुए ग्रामीणों के द्वारा हौसला बढ़ाया गया. वहीं प्रभात फेरी के विद्यालय पहुंचने के साथ ही प्रधानाचार्य टिंकू रंजन द्वारा बताया गया कि अपना भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को मनाया जाता है. उन्होंने आगे बताया कि आज के दिन ही ब्रह्मांड की रचना हुई थी और आज के दिन ही मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का राजतिलक हुआ था और महाभारत के धर्मराज का भी राजतिलक हुआ था. इस अवसर पर पूरा वातावरण आनंद से भरा रहता है सभी पेड़ों में नये पत्ते आते हैं, नया फसल प्राप्त होता है ये सभी ईश्वर की देन है. हमे अपने भारतीय संस्कृति पर गर्व करनी चाहिए. विद्यालय में सभी बच्चों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इस मौके पर शिक्षक संजीव झा, चंदन कुमार सहित सभी बच्चे शामिल रहे.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन