शंभुगंज में छत की सीढ़ी से गिरकर तीन वर्षीय बच्ची की मौत, खेलते-खेलते हुआ हादसा

Updated:
विज्ञापन

फोटो- सीएचसी शंभुगंज में रोते बिलखते परिजन | Prabhat Khabar Network

केशोपुर गांव में एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची की छत की सीढ़ी से गिरने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। खेलते-खेलते छत पर पहुंची बच्ची संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गई, जिससे उसकी जान चली गई।

विज्ञापन

शंभुगंज, बांका. प्रखंड क्षेत्र के केशोपुर गांव में शनिवार की शाम छत की सीढ़ी से नीचे गिरने से तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गयी. मृतका की पहचान गांव निवासी साजन दास की तीन वर्षीय पुत्री अंगिका कुमारी के रूप में हुई है. हादसे के बाद परिजन बच्ची को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभुगंज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

खेलते-खेलते छत पर पहुंची थी बच्ची

परिजनों के अनुसार, शनिवार की शाम अंगिका कुमारी घर के आंगन में खेल रही थी. इसी दौरान वह खेलते-खेलते मकान की छत पर चली गयी. कुछ देर बाद नीचे उतरने के दौरान सीढ़ी पर उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे पक्के आंगन में जा गिरी. ऊंचाई से गिरने के कारण बच्ची गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गयी.

अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

हादसे के बाद बदहवास परिजन बच्ची को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभुगंज लेकर पहुंचे. ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ शैलेंद्र रजक ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया. मौत की पुष्टि होते ही अस्पताल परिसर में परिजनों की चीख-पुकार मच गयी.

मां का रो-रोकर बुरा हाल

मासूम बेटी की असमय मौत से मां किरण देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों के अनुसार, बेटी की मौत के बाद वह बार-बार बेसुध हो रही हैं. परिजनों के क्रंदन से अस्पताल और घर का माहौल गमगीन हो गया.

दो बच्चों में सबसे छोटी थी अंगिका

बताया गया कि साजन दास के दो बच्चे हैं. अंगिका कुमारी दोनों में सबसे छोटी थी, जबकि उसका बड़ा भाई आयुष कुमार पांच वर्ष का है और पहली कक्षा में पढ़ता है. मासूम की अचानक मौत से परिवार के साथ पूरे गांव में शोक की लहर है.


विज्ञापन
ठाकुर विनोद कुमार

लेखक के बारे में

By ठाकुर विनोद कुमार

ठाकुर विनोद कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. शंभूगंज (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन